
डीएलएड छात्र छात्राओं ने जलेसर एसडीएम को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा एटा: जलेसर तहसील में जलेसर डीएलएड तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम एसपी वर्मा को सौपकर कोरोना काल में किये आदेशानुसार चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दिलाये जाने की मांग की डीएलएड छात्रा हैमा शर्मा ने ज्ञापन देने के उपरान्त कहाँ कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने कोरोना काल में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर 2018 बैच व प्रथम सेमेस्टर 2019 बैच के परशुक्षियो को पदोन्नत का फैसला लिया था जिसमें कई बिसंगतिया पाई गयी थी ज्ञापन देने वालों में नवनीत कुमार यादव ,आरती यादव, दीप्ति राजपूत, सुधा, हैमा शर्मा मौजूद थी।