
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने दो युवकों संग रची हत्या की योजना, आरोपी पत्नी तथा सहयोगी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 456/20 धारा 302, 201, 120बी व 34 भादंवि* की घटना में फरार चल रही आरोपी पत्नी सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 30.09.2020 को वादी श्री सतेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी नगला सुमिरत कस्बा व थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि दिनांक 30.09.2020 को वादी के चाचा घनश्याम सिंह पुत्र श्री तोखसिंह निवासी गाँधी नगर थाना जैथरा एटा ने अपने पुत्र अतेन्द्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें दिनाँक 29.09.2020 को शाम को अतेंद्र अन्य युवक प्रशान्त के बुलाने पर उसके साथ चले गये थे जिन्हें गांव के अन्य लोगों ने भी देखा है। इस सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा अतेन्द्र की पत्नी शोभा के प्रशान्त से नजदीकियां होना व अतेन्द्र सिंह को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर शव को कहीं छुपा देने के संबंध में थाना जैथरा पर *मुअसं- 456/20 धारा 302, 201, 120बी व 34 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 03.10.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण शोभा तथा राजा को वरना तिराहे के पास से समय करीब 07.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- राजा पुत्र सुशील निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर थाना जैथरा एटा।
2- सोभा पत्नी अतेंद्र सिंह निवासी नगला सुमिरत थाना जैथरा एटा।
बरामदगी:-
1- रस्सी, बोरी (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष विनय शर्मा
2- उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार
3- आरक्षी राहुल
4- आरक्षी कृष्ण गोपाल
5- महिला आरक्षी हिमांशु