मायावती की केंद्र सरकार से गुजारिश प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाएं

*#Lucknow….* * *मायावती की केंद्र सरकार से गुजारिश* *प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाएं* बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। मायावती ने कहा कि अगर वह कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से गुजारिश करती हूं कि योगी को गोरखपुर मठ भेज दिया जाए और प्रदेश में जनता के हित के लिए राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks