
*#Lucknow….* *बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के पुत्र, पूर्व डीआईजी सहित कई भाजपा में हुए शामिल* बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय, पूर्व डीआईजी पुलिस कृपा शंकर सिंह और कालपी के पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा अपने समर्थकों संग गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।