
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, कस्बा मलावन में महिला की हत्या की घटना में फरार चल रहा अभियुक्त रमेश (देवर) गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत *मुअसं- 121/20 धारा 302, 34 भादवि* में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 21.09.2020 को वादी श्री रवेंद्र सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी कस्बा मलावन थाना मलावन द्वारा थाना मलावन पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 21.09.2020 को वादी अपनी माँ कलावती के साथ अपने खेतों पर गया था। जहाँ पर मेरे चाचा रमेश पुत्र वृन्दावन व उनके लड़के प्रेमचंद व प्रेमचंद की पत्नी ने जमीनी रंजिश में वादी की माँ को नीचे गिराकर सभी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और वहां पर ही काट दिया। जिससे वादी की माँ की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर थाना मलावन पर *मुअसं- 121/2020 धारा 302, 34 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष मलावन को निर्देशित किया गया। दिनांक 01.10.2020 को थाना मलावन पुलिस द्वारा अभियुक्त रमेश पुत्र वृन्दावन को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट:- उपरोक्त मुअसं- 121/2020 धारा 302, 34 भादवि में दो अभियुक्तों प्रेमचन्द व प्रेमचंद की पत्नी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- रमेश पुत्र वृन्दावन निवासी कस्बा मलावन थाना मलावन एटा।