हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया,अनिल सोलंकी

हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। एक दलित बेटी का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई।

एटा।आरोपियों पर कड़ी धाराएं लगाने के बजाय भाजपा सरकार की पुलिस ने 8 दिन तक एफआईआर नहीं लिखी। लड़की को 6 दिनों तक नॉर्मल वार्ड में रखा गया और एयर एम्बुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए नहीं भेजा गया।

जिंदगी की जंग लड़ते – लड़ते कल हाथरस की लड़की हमारे बीच से चली गई।

यूपी सरकार की निर्दयता देखिए
उसके परिजनों से बिना पूछे लड़की का शव उठाकर ले गए। गांव में जब लड़की का शव पहुंचा तब परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव मांगा लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर रात के 2.30 बजे अपराधियों की तरह लड़की के शव को जला दिया गया। उसके परिजनों को बंद कर दिया गया। मीडिया को दूर रोक दिया गया।

यूपी भाजपा सरकार न उस सुरक्षा दे पाई।
न इलाज दे पाई और मरने के बाद उसके परिजनों से अंतिम संस्कार का अधिकार भी छीन लिया।

कल हमने हाथरस की बेटी के लिए न्याय मांगा। आज जरूरी है कि इस क्रूर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जाएं जो उसके अंतिम संस्कार को भी सम्मान से नहीं होने देती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks