किसान ,संगठित व असंगठित मजदूरों विरोधी नीतियों के खिलाफ जन्तर- मन्तर पर होगा विरोध – प्रदर्शन- अशोक सिंह

23 सितम्बर को ट्रेड यूनियनों के तत्वावधान में मजदूर – किसान ,संगठित व असंगठित मजदूरों विरोधी नीतियों के खिलाफ जन्तर- मन्तर पर होगा विरोध – प्रदर्शन- अशोक सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंटक
गाजियाबाद ट्रेड यूनियनों के संयुक्त रूप से जिसमें मुख्य रूप से इंटक, एटक, एच एम एस, सीटू, ए आई यू टी यू सी, मजदूर एकता कमेटी, आई सी टी यू एवं अन्य यूनियनों के तत्वावधान में आगामी 23 सितम्बर को जन्तर -मन्तर पर सरकार के खिलाफ मजदूर, किसान, संगठित व असंगठित नीतियों को लेकर विरोध- प्रदर्शन किया जायेगा । यह जानकारी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक सिंह ने दी ।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार न केवल कामकाजी जनता की वास्तविक मांगों पर काम करने पर विफल रही है, सरकार आजादी से पहले की स्थिति पैदा कर किसान, मजदूर,संगठित व असंगठित मजदूरों को गुलाम बना कर रखना चाहती है ?
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का मुख्य उद्देश्य सरकार को उसकी राष्ट्र- विरोधी नीतियों को उलटने के लिए मजबूर करना है । जिसके लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक सिंह किसान, मजदूर, संगठित व असंगठित मजदूरों के हितों के लिए संघर्षरत है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks