26 नवंबर को लखनऊ में वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन में जुटेगी कांग्रेस : इकराम कुरैशी


बरेली, 23 नवंबर। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री इकराम कुरैशी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में उन्होंने आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, वोट की रक्षा करो, देश की रक्षा करो’ आंदोलन की जानकारी देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री इकराम कुरैशी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है। जनता महंगाई से त्रस्त है, किसान परेशान हैं, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता को जो उम्मीदें थीं, उन पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। अब समय आ गया है कि लोकतांत्रिक तरीके से इस सरकार की नाकामियों का जवाब दिया जाए और लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा के लिए जनता सड़कों पर उतरे।
उन्होंने बरेली के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर इस जन आंदोलन को सफल बनाएं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असफाक सकलैनी ने कहा कि बरेली जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले का कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ आंदोलन में भाग लेने के लिए तैयार है और संगठन की ओर से किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि 26 नवंबर के आंदोलन को लेकर न्याय पंचायत स्तर से लेकर पूर्व विधायक, वर्तमान एवं पूर्व सभासदों सहित सभी कांग्रेसजनों ने लखनऊ जाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से अपनी भागीदारी निभाएगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उल्फत कठेरिया, युसूफ जरीवाला, आर.यू. खान, इलियास अंसारी, हारून अल्वी , रेहान बसीरी, रमेश श्रीवास्तवकमरुद्दीन सैफी डॉ हरीश गंगवार,सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
भवदीय
पंडित राज शर्मा
प्रवक्ता
कांग्रेस पार्टी

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks