बरेली के बढ़ते कदम : 300 बेड के PPP अस्पताल की स्वीकृति पर , IMA बरेली ने किया शासन का अभिनंदन

बरेली । आसपास के जिलों के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। जनपद में 300 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मॉडल पर संचालित करने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। इस ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बरेली शाखा ने प्रदेश सरकार और बरेली के प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
​
इस अवसर पर IMA बरेली के अध्यक्ष डॉ. डी. पी. गंगवार ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल बरेली मंडल और आसपास के जनपदों की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगी। PPP मॉडल के तहत अस्पताल के शुरू होने से आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ हो सकेगा।
​प्रमुख उपस्थिति
आभार कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा जगत और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर मुख्य रूप से:
​डॉ. राघवेंद्र शर्मा (विधायक, बिथरी चैनपुर, बरेली)
​डॉ. रविश अग्रवाल (प्रेसिडेंट इलेक्ट, IMA उत्तर प्रदेश स्टेट)
​डॉ. मोहित अग्रवाल (सचिव, IMA बरेली)
​डॉ. हिमांशु अग्रवाल
​डॉ. विमल भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
​
अंत में, IMA शाखा ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की इस दूरदर्शी पहल के लिए प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर और उत्तर प्रदेश शासन के प्रति पुनः कृतज्ञता और धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks