परीक्षा गुरु करियर अकैडमी में जागरूकता हेतु ; एसपी ट्रैफिक ने पढ़ाया छात्रों को सुरक्षा का पाठ

​बरेली। यातायात जागरूकता माह के तहत शनिवार को ‘एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट’ द्वारा स्टेडियम रोड स्थित परीक्षा गुरु कैरियर एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
​एसपी ट्रैफिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर एक छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने छात्रों से खुद नियमों का पालन करने और परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
​ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के सहयोग से नवंबर माह में विभिन्न स्थानों पर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
​कार्यक्रम में एकेडमी के डायरेक्टर अर्जुन यादव व सुमित सक्सेना, टीआई जितेंद्र कुमार, तथा संगठन की ओर से शहादत हुसैन व झंकार सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। अंत में सभी को “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” का संदेश दिया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks