
बरेली । लंबित यातायात चालानों के निस्तारण के लिए आमजन को बड़ी राहत मिलने जा रही है। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आगामी 28 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय बरेली में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के तहत न्यायालयों में लंबित यातायात चालानों का ‘पेमेंट सेतु’ (Payment Setu) के माध्यम से ऑनलाइन निस्तारण सुनिश्चित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने समस्त वाहन स्वामियों और आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराएं। इसके अतिरिक्त, आमजन घर बैठे ‘पेमेंट सेतु’ के जरिए भी अपने लंबित ई-चालान का भुगतान कर सकते हैं।