एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर; दया हॉस्पिटल परिवार ने किया जोरदार स्वागत

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के बृज क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। उनकी इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति पर दया हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दया हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. दीपक गुप्ता के नेतृत्व में हॉस्पिटल परिवार के सदस्यों ने एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि जयपाल सिंह कश्यप को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके प्रति पार्टी के विश्वास को दर्शाता है। उन्हें उम्मीद है कि वह अपने अनुभव, कार्यक्षमता और समर्पण से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलने के साथ जनसेवा और समाज के प्रति दायित्व भी बढ़ जाते हैं। विश्वास है कि जयपाल सिंह कश्यप अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

स्वागत एवं अभिनंदन करने वालों में डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. धर्मवीर, डॉ. नितेश, डॉ. अंश गुप्ता, ऋतिक गंगवार, मोहम्मद तौफीक, अंकिता मिश्रा, अंकुर यादव, प्रमोद राजपूत, शुभम मौर्य, अभिषेक, योगेंद्र, सोमेंद्र, विकास यादव, तान्या, वैष्णवी, संजू, दीपली और पार्थ अग्रवाल सहित दया हॉस्पिटल परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे।

अंत में दया हॉस्पिटल परिवार ने एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks