कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मतदाता पुनर्रीक्षण , अभियान का किया शुभारंभ

बरेली। कैंट विधानसभा में मतादाता सूची को त्रुटिमुक्त एवं नए मतदाताओं के जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को सिविल लाइंस ​स्थित बेदी बैंक्वेट हॉल में मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अ​तिथि कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित अद्यतन मतदाता सूची बेहद आवश्यक है। उन्होंने पात्र नागरिकों के साथ विशेषकर युवा मतदाताओं के वोट बनवाने के निर्देश दिए। कैंट विधानसभा प्रभारी प्रभाशंकर ने माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर देते हुए बताया कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से नए वोट के लिए फार्म-6 भरा जा सकता है। कार्यशाला में कैंट विधासभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनर्रीक्षण अभियान को सफल बनाने पर सार्थक जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, संयोजन राजबहादुर सक्सेना और संचालन महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया ने किया।
इस दौरान महानगर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सीपीएस चौहान, प्रभु दयाल लोधी, अरुण कश्यप, उमेश कठेरिया, राम चंद्र मौर्य, विस्तारक अमन शर्मा, विष्णु शर्मा, शिशुपाल कठेरिया, तृप्ति गुप्ता, गरिमा अग्रवाल, दीपक सोनकर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks