परसाखेड़ा में आरटीओ के नए दफ्तर की तैयारी पूरी ; शुभारंभ के लिए परिवहन मंत्री से मांगा समय

बरेली। लंबे समय से किराये के भवन में संचालित हो रहे आरटीओ कार्यालय को अब अपना ठिकाना मिलने जा रहा है। नकटिया से परसाखेड़ा शिफ्ट होने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नए कार्यालय भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। अब इसके उद्घाटन के लिए परिवहन मंत्री से समय मांगा गया है। विभाग को उम्मीद है कि नवंबर में ही नए परिसर से कामकाज शुरू हो जाएगा।
फिलहाल आरटीओ कार्यालय नकटिया में किराये के भवन से संचालित हो रहा है। यहां आरटीओ और एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन समेत अन्य अधिकारियों के कार्यालय हैं। परसाखेड़ा में नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद करीब दो महीने पहले वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी मिल गया था। हालांकि, शिक्षक एमएलसी चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण कार्यालय शिफ्ट करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
अब आचार संहिता की बाधा दूर होने के बाद विभाग ने स्थानांतरण की तैयारी तेज कर दी है। आरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नए भवन के उद्घाटन के लिए परिवहन मंत्री से समय मांगा गया है। समय मिलते ही कार्यालय को नए परिसर में शुरू कर दिया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks