सुभाषनगर पुलिस ने 315 बोर के अवैध तमंचों के साथ ,  2 शातिरों को किया सलाखों के पीछे

बरेली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सुभाषनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिरों को 315 बोर के दो नाजायज तमंचों और दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
​
​पहली कार्रवाई: गन्ना मिल के खंडहर के पास से नन्नू उर्फ नन्हू (उम्र 26 वर्ष) को एक तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा गया, जिस पर एनडीपीएस और आबकारी के पहले से मामले दर्ज हैं।

​दूसरी कार्रवाई: महेशपुरा फाटक के पास खडंजा रास्ते से सतेन्द्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) को तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया, जिस पर जानलेवा हमले व एससी/एसटी एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
​
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे
​उ0नि0 नितिन शिरीष
​उ0नि0 जगत सिंह
​उ0नि0 जय सिंह निगम
​हे0का0 सुधांशु कुमार
​का0 तेजवीर सिंह (2723)
​का0 टीनू
​रि0का0 सुदीप कुमार
​
सुभाषनगर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks