मातृशक्ति का समर्पण राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय- कैंट विधायक संजीव अग्रवाल

बरेली। दीपावली के अवसर पर पं. राधेश्याम कथावाचक स्मार्ट सिटी आॅडिटोरियम बिहारीपुर में शुक्रवार को मातृशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं सहित सफाईकर्मी मताओं-बहनों को सम्मानित किया।


कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में हमारी मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है। स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबन इंजन सरकार महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने आशा, आंगनबाड़ी, सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया। साथ ही सभी को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया, अरुण कश्यप, हर्षित, डाॅ. गौरव गंगवार, सुंदरम सक्सेना, अमित सक्सेना, नीतू अग्रवाल, गीता चैरसिया, रजनी देवी, पिंकी लखेरा, नीलम, निर्मला, नीलम सक्सेना, विमला कन्नौजिया, सरिता, मधु, शकुंतला, पूजा, सपना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks