IGRS रैंकिंग में एक बार फिर पूरे यूपी में बरेली परिक्षेत्र नंबर- 1 , 64 थानों ने रचा इतिहास



बरेली। आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान प्रणाली) पर जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर-2026 की मासिक रैंकिंग में डीआईजी डॉ. अजय कुमार साहनी के कुशल निर्देशन में रेंज ने यह ऐतिहासिक सफलता दर्ज की।
बरेली परिक्षेत्र के साथ जनपद बदायूँ ने भी प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।
64 थाने बने नंबर-1: परिक्षेत्र के 64 थानों ने संयुक्त रूप से प्रदेश में शीर्ष स्थान पाया—
बरेली: 25 थाने (कोतवाली, कैंट, प्रेमनगर, इज्जतनगर, बारादरी, महिला थाना सहित)।
बदायूँ: 15 थाने (महिला थाना, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, उसावां आदि)।
पीलीभीत: 12 थाने (पूरनपुर, सुनगढ़ी, जहानाबाद, बिलसंडा आदि)।
शाहजहाँपुर: 12 थाने (सदर बाजार, कोतवाली, तिलहर, कटरा आदि)।
सम्मान: उत्कृष्ट कार्य के लिए रेंज कार्यालय के आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
समीक्षा व कार्रवाई: जिन थानों का प्रदर्शन असंतोषजनक रहा है, उनकी समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks