
बरेली । ऐतिहासिक ‘कार्तिक मेला श्रीरामगंगा चौबारी’ की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार मेला 20 से 28 नवंबर 2026 तक रामगंगा के तट पर धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
मेला मजिस्ट्रेट (सदर) के अनुसार, मेले के संचालन के लिए हर साल की तरह स्थानीय लोगों की प्रबंध समिति बनाई जाएगी।
कमेटी में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति: 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक एसडीएम सदर कार्यालय में अपना प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं।
नियम: समिति गठन के बाद मेले से संबंधित निर्धारित धनराशि तुरंत जमा करनी होगी।
विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में नायब तहसीलदार (चौबारी) या तहसीलदार (सदर) से संपर्क किया जा सकता है।