पीके माहेश्वरी बने यूपी बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के उप महामंत्री

बरेली। उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के 45वें सम्मेलन में बरेली के पीके माहेश्वरी को संगठन का उप महामंत्री चुना गया है। आगरा में आयोजित सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें प्रदेशभर के बैंककर्मियों ने पदाधिकारियों का चयन किया।

नई कार्यकारिणी में एमएम राय को अध्यक्ष, राजीव गुप्ता को महामंत्री, पीके माहेश्वरी को उप महामंत्री, अंकित गर्ग को संगठन सचिव और एसके संगतानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पीके माहेश्वरी के उप महामंत्री चुने जाने पर बरेली के बैंककर्मियों और अधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि पहली बार बरेली के किसी नेता को उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन में उप महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद मिला है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks