
बरेली। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल, बरेली के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब, प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, जिला महासचिव शहादत हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष ओमपाल, राजवीर उपाध्याय, शाकिर मंसूरी, नईम, मोहम्मद हाशम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।