ब्राह्मण एकता लक्ष्य के राष्ट्रीय महामंत्री को जान से मारने की धमकी ; कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर, मेरठ में उग्रआंदोलन की चेतावनी

​
बरेली, मेरठ । ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य’ (पंजीकृत) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री पं० हरिप्रकाश शर्मा (राजू) को फोन पर भद्दी गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घर में घुसकर देख लेने और सहयोगियों को भी सबक सिखाने की खुली चुनौती दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पदाधिकारी ने पुलिस उपअधीक्षक (DSP) को प्रार्थना पत्र सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। वहीं संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो मेरठ में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
​रात 10 बजे आया धमकी भरा कॉल
थाना रोहटा क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी पं० हरिप्रकाश शर्मा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 10:00 बजे उनके मोबाइल फोन पर मेरठ निवासी अंकित शर्मा का फोन आया। आरोप है कि कॉल रिसीव होते ही आरोपी ने बिना किसी कारण के बेहद अश्लील व अपमानजनक गालियां देनी शुरू कर दीं।
​”तेरे हिमायतियों को भी बुला ले, सबको सबक सिखाऊंगा”
तहरीर में बताया गया है कि आरोपी ने उन्हें खुलेआम धमकाते हुए कहा, “मैं तेरे घर आ रहा हूं। जितने भी तेरे हिमायती हैं, सबको बुला ले… आज सभी को सबक सिखाकर रहूंगा।” पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी उनके प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर चुका है। देर रात मिली इस धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार भारी दहशत में है।
​पुलिस को सौंपी गई कॉल रिकॉर्डिंग, संगठन में भारी आक्रोश
पं० हरिप्रकाश शर्मा ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके अथवा उनके परिजनों के साथ कोई भी गंभीर घटना घटित कर सकता है। उन्होंने पुलिस को शिकायत के साथ धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग बतौर साक्ष्य सौंपी है।
​घटना के बाद से ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया, तो संगठन मेरठ की सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks