आंवला में दो गुटों के खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत , दो सगे भाई तमंचे व 15 कारतूस सहित गिरफ्तार

​बरेली आंवला । मोहल्ला लठैता में पुरानी रंजिश और मारपीट के विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग सज्जाद अहमद की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा और 15 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।
​क्या था पूरा मामला:
पुलिस के अनुसार, छात्र-छात्रा के विवाद और वीडियो डिलीट कराने को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई थी। शनिवार को इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के युवक को घेरकर पीटा गया। सूचना पाकर पहुंचे मोहित और रोहित गुप्ता ने विरोधियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आए बुजुर्ग सज्जाद अहमद को गोली लग गई, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
​पुलिस की कार्रवाई:
घटना के बाद बदायूं रोड स्थित श्रीजी कॉलोनी के पास से पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों—मोहित गुप्ता और रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहित की निशानदेही पर उसके घर से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks