
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के कुशल दिशा निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अब महिलाओं और बेटियों को अपनी फरियाद लेकर बार-बार थानों, चौकियों या पुलिस दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे! महिला बीट अधिकारी खुद गाँव-गाँव और चौपालों में पहुँचकर महिलाओं की समस्याओं को सुन रही हैं और मौके पर ही काउंसलिंग के ज़रिए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करा रही हैं।
थाना शीशगढ़, अलीगंज, किला, सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर, क्योलड़िया, मीरगंज, बहेड़ी, विशारतगंज, सिरौली और कोतवाली समेत जनपद के तमाम थानों की टीमें लगातार महिलाओं के बीच सक्रिय हैं।
अभियान के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को पुलिस कार्यप्रणाली, अपराधों से बचाव और शासन की जीवनरक्षक हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया जा रहा है—
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1090 – वीमेन पावर लाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड लाइन
102 व 108 – स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा
“इतना ही नहीं, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बीसी सखी और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त संदेश दिया जा रहा है।
बरेली पुलिस का स्पष्ट संदेश है— ‘आप सुरक्षित हैं, और आपकी सुरक्षा के लिए खाकी वर्दी हर पल आपके साथ खड़ी है!