अनुसूचित मोर्चा भाजपा महानगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर ; अभिषेक सागर का हुआ भव्य स्वागत

बरेली, अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में अभिषेक सागर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा, अयोध्या महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अयोध्या में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अयोध्या मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी एवं मंडल मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने कहा कि अभिषेक सागर भाजपा के कर्मठ, जुझारू एवं समर्पित युवा कार्यकर्ता हैं। उन्हें विश्वास है कि अभिषेक सागर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

वहीं, मंडल मंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि अभिषेक सागर भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हर परिस्थिति में पार्टी के हितों की रक्षा एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गति प्राप्त होगी।

स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहे अवधेश पांडेय, जेपी रावत, बाबा मुन्ना दास, सेक्टर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पार्षद अनूप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पार्षद लक्ष्मण वर्मा, वीरेंद्र पटेल, कृष्ण मुरारी कृष्ण गोपाल निगम सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभिषेक सागर को अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अमल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विकास सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, बालकृष्ण वैश्य, रवि शर्मा, अरुण सोनकर, शुभम श्रीवास्तव, ओमिश अग्रहरि, शशि प्रताप सिंह एवं अभिलाष पांडेय सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks