मेरठ में स्वर्ण जागरूकता की अलख से गूंजा गोटका, योगेश शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

बरेली, मेरठ। सरूरपुर खुर्द ब्लॉक क्षेत्र के गोटका गांव में ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य महासंगठन के तत्वावधान में स्वर्ण जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के साथी यशवीर शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिप्रकाश शर्मा ने की।
बैठक में स्वर्ण समाज में जागरूकता एवं एकता को मजबूत करने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर संगठन के नवनिर्वाचित सरूरपुर खुर्द ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा उन्हें संगठन की शपथ दिलाई गई।
बैठक में राम अवतार मास्टर जी गोटका, रामपाल शर्मा, पंडित चंद्रसेन शर्मा उर्फ दादा मीरपुर, महेश चंद शर्मा मास्टर जी जसर, दिनेश शर्मा, सोनू शर्मा, पंडित सुनील दत्त शर्मा उर्फ लीलू गोटका, नीरज शर्मा, अनिल शर्मा मीरपुर, धीरज शर्मा, रोहटा ब्लॉक उपाध्यक्ष मुनेंद्र गोस्वामी कल्याणपुर, अंकित शर्मा, विनोद शर्मा मीरपुर, अभिषेक शर्मा एवं सतपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने संगठन की एकता और सामाजिक जागरूकता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
जय स्वर्ण समाज। जय संपूर्ण ब्राह्मण वंश। जय सत्य सनातन धर्म।
जय ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य महासंगठन।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks