
बरेली। लगातार हो रही भारी वर्षा और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। जनपद में 28 सितंबर 2026 को सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ डिग्री कॉलेजों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार यह अवकाश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा। बारिश और जलभराव के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।