
बरेली। लगातार बारिश के बीच कोतवाली परिसर स्थित सरकारी आवासों में एक बार फिर जलभराव की समस्या सामने आई। कई पुलिसकर्मियों के घरों में बारिश का पानी घुसने से परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी परिसर में जमा होकर आवासों तक पहुंच रहा है। पिछले बार भी ऐसी स्थिति सामने आई थी, लेकिन स्थायी समाधान न होने से इस बार फिर वही समस्या दिखाई दी।
नगर निगम प्रशासन से अपील है कि सरकारी आवासों का तत्काल निरीक्षण कर नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को हर बारिश में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।