
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मध्य रात्रि को गूगल मीट के जरिए अपर पुलिस अधीक्षकों में एसपी सिटी मानुष पारिक , एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, व क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गणेश विसर्जन, जुलूसों और आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।
SSP ने जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, पेट्रोलिंग, यातायात और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही ई-साक्ष्य एप, थानों में चल रहे निर्माण कार्यों और जनसुनवाई की भी समीक्षा की।
नवरात्रि को देखते हुए क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को आयोजकों और मंदिर समितियों से समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से सुनकर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।
SSP अनुराग आर्य ने अधिकारियों को आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए निरंतर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।