शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश ,महिला शिक्षक संघ ने उत्कृष्ट शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

बरेली।बरेली महिला शिक्षक संघ बरेली इकाई ने शनिवार को उत्कृष्ट शिक्षिकाओं के सम्मान में मिडटाउन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित कर शिक्षक दिवस मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासंद माननीय सांसद छत्रपाल गंगवार, अति विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत गंगवार व बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर क्रार्यक्रम शुभारंभ किया।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक एक कुम्हार की तरह बच्चों के व्यक्तित्व को गढ़ता है, एक दीपक की तरह जलकर विद्यार्थियों की अज्ञानता का अंधकार दूर करता है।
अति विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत गंगवार ने महिला शिक्षक संघ ने महिला शिक्षकों के हित में किये गये कार्यों की सराहना की।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने अपने संबोधन में कहा कि देश की तरक्की में मातृशक्ति की भूमिका में महिलाओं का शिक्षक होना सबको गौरान्वित करना बताया।
सभी अतिथियों ने इस अवसर पर पूरे जनपद में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षिकाओं को भी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महिला शिक्षक संघ के द्वारा दो विशिष्ट आवश्यकता वाली छात्राओं रिदम शर्मा एवं सोनाक्षी को भी सम्मानित किया गया जिसमें रिदम शर्मा एक प्रेरणादायक अंतराष्ट्रीय पैरा एथलीट है जो ओलम्पिक में तीन स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर यह साबित कर चुकी है कि उचित अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग मिलने पर दिव्यांग खिलाडी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं, सोनाक्षी भी रजत पदक जीत चुकी है
इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष राखी सक्सेना ने बताया कि हमारा महिला शिक्षक संघ माहिला शिक्षकों के हितों के लिये अनेकों कार्य कर रहा है इसी के तहत आज आयोजित कार्यक्रम में महिला शिक्षक संघ द्वारा बरेली जनपद के सभी ब्लाकों से अपने अपने विद्यालय में नवाचार के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया है।
जिला महामंत्री संगीता मित्तल ने सभी महिला शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल हमारी शिक्षिकाएं हैं जो अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए विद्यालय के सभी बच्चों को अपनी संतान मानते हुए उनके भविष्य को तराशने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन नेहा यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिपाली सक्सेना, दीपाशिखा जौहरी, जिला मीडिया प्रभारी मोना सिंह, नीतू अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी भानुशंकर, तौसीफ अहमद, मुकेश भारती, विजय कुमार, पूरन सिंह, सतीश कुमार वर्मा,एस आर जी

शैली कपूर, सीमा रानी, मुनेष कुमारी, सुषमा कुमारी, नंदिता सजल, मंजू सोनाक्षीरानी, सुमन माथुर, रेनू गुप्ता, रचना ठाकुर, सीमा कपूर, चंद्रा दियोलिया, सोनाक्षी पाल, शीतल शर्मा आयुष बंसल, आईटीआई कालेज से सचिन साहू,सहित जिले के समस्त संगठनों के अध्यक्ष एवं ब्लाकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks