प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के लखनऊ मंडल के आयोजन में पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

आयुक्त लखनऊ मंडल एवं लखनऊ पुलिस कमिश्नर होगे कार्यक्रम में अतिथि

बरेली,लखनऊ । प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक प्रदेश कार्यालय चौक लखनऊ में आयोजित की गई बैठक मे राकेश कुमार शुक्ला राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी लखनऊ मंडल एवं आरबी सिंह प्रदेश सचिव एवं सह प्रभारी लखनऊ मंडल ने लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए 13 सितंबर को 11:बजे
सभागार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासभा विधानसभा मार्ग निकट बापू भवन सचिवालय चौराहा लखनऊ में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है उपरोक्त आयोजन में लखीमपुर खीरी सीतापुर हरदोई उन्नाव रायबरेली एवं लखनऊ के एसोसिएशन से जुड़े जिला अध्यक्षों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी एवं पदाधिकारी को सम्मानित हेतु आमंत्रित किया गया है
श्री शुक्ला ने बताया कार्यक्रम का संयोजक आरबी सिंह को घोषित किया गया है उपरोक्त आयोजन में अतिथि के रूप में उद्घाटन राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में रजा रिजवी राष्ट्रीय सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता होंगे
उपरोक्त आयोजन में एसोसिएशन के लखनऊ मंडल से जुड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी से संबंधित लोगों को आयोजन में आमंत्रित किया गया है आयोजन में एसोसिएशन के उपस्थित पदाधिकारी को सम्मानित करने के लिए लखनऊ मंडल के आयुक्त कमिश्नर एवं पुलिस कमिश्नर को आमंत्रित किया गया है