आंवला में फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में करोड़ों का खेल करने वाला शातिर गिरफ्तार, बेटा फरार

बरेली, आंवला। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के जरिए सरकार को जीएसटी राजस्व का चूना लगाने वाले मुख्य आरोपी सुभाष गुप्ता को आंवला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने बेटे प्रशांत गुप्ता के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर फर्जी फर्म बनाई थी। बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के केवल फर्जी बिलों के सहारे बड़े पैमाने पर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) पास ऑन कर अनुचित लाभ उठाया जा रहा था।
​राज्य कर अधिकारी (खण्ड-01, बरेली) शेषनाथ रावत की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान इन दोनों पिता-पुत्रों की संलिप्तता सामने आई थी। शुक्रवार को सटीक मुखबिर सूचना पर उपनिरीक्षक होराम सिंह और कांस्टेबल शिवराम सिंह की टीम ने वजीरगंज रोड पर घेराबंदी कर सुभाष गुप्ता (55 वर्ष, निवासी जीएन सिटी, इज्जतनगर) को गिरफ्तार कर लिया।
​तलाशी में आरोपी के पास से एक मोबाइल और पैन कार्ड की फोटोकॉपी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि उसके फरार बेटे की तलाश जारी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks