श्री हरि मंदिर में तीन से 19 सितंबर होगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधाष्टमी महोत्सव

बरेली। श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने 66 वे वार्षिक महोत्सव के बारे में बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी से श्री राधा अष्टमी 17 दिवसीय महोत्सव 03 सितंबर से 19 तक बड़ी ही धूम धाम में श्री हरि मंदिर बरेली में मनाया जाएगा ।
3 सितंबर को श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के मलिक बंधुओं द्वारा श्री ठाकुर जी के चरणों में अपनी हाज़री दी जाएगी ।4 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का दिव्य श्रृंगार,विद्युत सज्जा,फूल बंगला का विशेष आकर्षण रहेगा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या के पश्चात 8:00 बजे से रात की 12:00 बजे तक बच्चों का सांस्कृतिक कार्यकम , प्राकट्य महोत्सव, बधाई महोत्सव,आरती वा प्रसाद वितरण होगा।
श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,सभी सदस्यों ने ,महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोरा, सदस्यों आदि ने सभी भक्तजनों के उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की प्रार्थना की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks