प्रेमनगर पुलिस ने दहेज में स्कॉर्पियो की मांग, व दुष्कर्म के आरोपी वांछित जेठ को किया गिरफ्तार

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने दहेज मांग, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त उमंग मिश्रा उर्फ आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को एक सितंबर की रात करीब 11:30 बजे उसके मकान के बाहर गली से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को पीड़िता ने थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करते थे। मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पीड़िता ने अपने जेठ उमंग मिश्रा पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया था।
तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा संख्या 319/2026 के तहत धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 64 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी और पहचान की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी उमंग मिश्रा उर्फ आशुतोष पुत्र मधुकर मिश्रा, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, थाना कोतवाली, बदायूं, उम्र 31 वर्ष है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की बात कही है। पूछताछ में आरोपी ने मुकदमे को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताते हुए न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने की बात कही।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल सचिन, आशीष मान एवं अनित शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks