
बरेली। चौपला पुल पर बुधवार देर शाम दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष ने फोन कर कुछ दबंग लोगों को मौके पर बुला लिया और विवाद के दौरान एक महिला के साथ हाथापाई कर दी।
महिला के साथ मारपीट की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद यदि समय रहते विवाद शांत हो जाता तो पुल पर इतनी बड़ी जाम की स्थिति पैदा नहीं होती।