नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को , फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 45 वर्षीय आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रहपुरा अंडरपास से बरेली की ओर जाते समय दबोचा। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना फतेहगंज पश्चिमी में मु0अ0सं0 273/26 के तहत धारा 64/351(3) बीएनएस एवं 5जी/6 पॉक्सो एक्ट में महेश पुत्र झाऊराम निवासी मोहल्ला साहूकारा, वार्ड नंबर-3, कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, को रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष घटना के संबंध में अपना पक्ष रखा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा तथा हेड कांस्टेबल 978 भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks