नकटिया नदी की सफाई को उमड़ेगा 1000 से अधिक छात्रों का हुजूम , इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र देंगे ‘जनभागीदारी’ का संदेश

बरेली। नकटिया नदी की सफाई, पुनर्जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को मेगा क्लीनिंग ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। अभियान में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेकर नदी की स्वच्छता में योगदान देंगे।
अभियान की शुरुआत सुबह 9:30 बजे धोपामंदिर के पीछे स्थित नकटिया नदी के प्रारंभिक स्थल से होगी। इसके बाद चिन्हित नदी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ और बरेली के मेयर करेंगे।


मेगा अभियान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग भी सहभागिता करेंगे। अभियान का उद्देश्य केवल नदी से कूड़ा-कचरा हटाना ही नहीं, बल्कि शहरवासियों में नदियों और प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।
नकटिया नदी के सफाई और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके माध्यम से नदी की लगातार सफाई, कचरे के निस्तारण और नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया जाएगा।
एक हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी से नकटिया नदी को स्वच्छ और जीवंत बनाने की मुहिम को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks