
बरेली। स्वंत्रता दिवस के दिन सिरौली पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 टेटरा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका) बरामद की।
पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को सिरौली पुलिस टीम बड़ागांव चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवीन उर्फ मन्दीप गुप्ता पुत्र राकेश, निवासी कस्बा एवं थाना अलीगंज, जनपद बरेली, उम्र 22 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 टेटरा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका) बरामद हुई। आरोपी को करीब 19:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 267/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना सिरौली में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब कम दाम में खरीदकर अधिक दाम में बेचता था और इससे प्राप्त धन से परिवार का पालन-पोषण करता था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।