व्हाट्सएप पर मुनाफे का लालच, 10.50 लाख की ठगी…साइबर पुलिस ने दिलाये 8.62 लाख

बरेली। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई लाखों रुपये की ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़ित की ठगी गई 10 लाख 50 हजार रुपये की रकम में से 8 लाख 62 हजार 365 रुपये वापस उसके खाते में रिवर्स करा दिए।
पुलिस के मुताबिक बिहारीपुर निवासी मोहित रस्तोगी को अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के जरिए ट्रेडिंग एप में अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया था। इसके बाद उनसे 10.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में साइबर थाना पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
साइबर थाना पुलिस ने MHA के साइबर पोर्टल IC4, संबंधित बैंकों और अन्य एजेंसियों से समन्वय कर मनी ट्रेल का पीछा किया, जिसके परिणामस्वरूप 8.62 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। शेष रकम, जो छोटे-छोटे ग्रुपों में गेम एप पर भेजी गई है, उसकी भी बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
जांच में पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों के प्रकाश में आने की बात सामने आई है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र न्यायालय भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय कर रहे हैं, जबकि कांस्टेबल विजय कुमार टीम में शामिल हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks