मोबाइल झपटमारी गैंग का बारादरी पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार


बरेली।  बारादरी पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 8 अगस्त को बाइक सवार तीन अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल छीनकर फरार होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने करीब 240 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को हाफ मियां की मजार के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ पिन्नी (23), शिवा (23) और शिवम सोनी (28), सभी निवासी पलिया, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। रोहित के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने भीड़भाड़ और बाजार वाले स्थानों पर महिलाओं व अन्य लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनने तथा उन्हें अपने जिले में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार तीनों पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
बरामदगी: दो मोबाइल फोन, बजाज प्लेटिना बाइक और 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नितिन राणा, मुनेन्द्र कुमार, कुशलपाल समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks