मंत्री धर्मपाल सिंह व डीएम की मौजूदगी में भजन संध्या में शिवमय हुआ माहौल


बरेली। सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रियों की सेवा और भक्ति को समर्पित तहसील आंवला के भमौरा कांवड़ शिविर में रविवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित सैकड़ों शिवभक्त एवं कांवड़िए शामिल हुए।
भगवान शिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लगाते नजर आए।
कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्नान, मोबाइल शौचालय, अलग-अलग विश्राम स्थल और चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी के साथ पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक तैनात रहे। वाहनों के लिए निशुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
डीएम अविनाश सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और सुविधा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks