नामकरण समारोह में चली गोली , फरार दूसरा आरोपी भी अवैध तमंचे संग गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम कजरौटा में नामकरण समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को शेखर की बेटी के नामकरण कार्यक्रम में गांव के ही चमन और विक्रम बिना बुलावे के पहुंचे और न्यौता न देने को लेकर विवाद करने लगे। विरोध होने पर दोनों ने फायरिंग कर दी, जिसमें शेखर के पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पहले आरोपी चमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात ग्राम उचसिया के पास से फरार आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में फायरिंग करने की बात स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks