IGRS में बरेली ने एक बार फिर मारी छलांग , प्रदेश में बरेली 6 वां स्थान पर

बरेली । जनपद में जनसुनवाई यानी आईजीआरएस प्रणाली में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दम पर जुलाई माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बरेली ने 6वां स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग, अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने की रणनीति को बड़ी वजह माना जा रहा है। खास बात यह है कि मई में बरेली 17वें और जून में 16वें स्थान पर था, लेकिन लगातार सुधार के प्रयासों से जुलाई में सीधे 6वीं रैंक तक पहुंच गया।
तहसीलवार प्रदर्शन में फरीदपुर ने सबसे बेहतर काम करते हुए प्रदेश में 25वीं रैंक हासिल की, जबकि मीरगंज 34वें स्थान पर रहा। बहेड़ी, सदर और आंवला को 50वीं रैंक मिली। वहीं नवाबगंज तहसील 95वें स्थान पर रही, जिसके प्रदर्शन में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन का लक्ष्य अब आगामी महीनों में प्रदेश की शीर्ष श्रेणी में जगह बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ शिकायतकर्ताओं से प्रभावी संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks