श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि , एसपी ट्रैफिक ने बनाया अभेद्य ट्रैफिक नेटवर्क

बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और जाम मुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पूरे जिले को 3 सुपर जोन, 9 जोन, 28 सेक्टर और 104 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न कांवड़ मार्गों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है, ताकि भारी वाहनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कराया जा सके और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसपी ट्रैफिक ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें तथा निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks