कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-रिज़वी पर प्रशासन हाई अलर्ट ! एडीजी रमित शर्मा ने मंडल के अफसरों को दिए सख्त निर्देश

बरेली। कांवड़ यात्रा और आगामी उर्स-ए-रिज़वी को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में रमित शर्मा ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
बैठक में कांवड़ मार्गों, शिविरों और संवेदनशील स्थलों का पहले से निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं और जायरीनों की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया


एडीजी ने स्पष्ट किया कि बरेली से जुड़े बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और रामपुर जनपदों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयोजकों, कांवड़ सेवा समितियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें, जिससे दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान सौहार्द और शांति का माहौल कायम रहे।
इस समीक्षा बैठक में अजय कुमार साहनी, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा सीमावर्ती जनपदों के नामित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks