महिलाओं की हर समस्या सुनेगा राज्य महिला आयोग : 25 जुलाई  शनिवार को सदर तहसील में होगी जनसुनवाई

बरेली। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कल 25 जुलाई दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे तहसील सदर सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पुष्पा पाण्डेय की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस जनसुनवाई में महिलाएं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज, पारिवारिक विवाद, संपत्ति, सुरक्षा और अन्य महिला संबंधी समस्याओं को सीधे आयोग के समक्ष रख सकेंगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों के त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन ने जिले की सभी महिलाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे 25 जुलाई को सुबह 11 बजे सदर तहसील सभागार में समय से पहुंचकर अपनी शिकायतें एवं समस्याएं महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks