
बरेली । बहेड़ी के केसर इंटर कॉलेज में भूगर्भ जल जागरूकता सप्ताह के तहत प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियर विमल माथुर ने कहा कि भूगर्भ जल जीवन की अमूल्य धरोहर है और इसकी हर बूंद का संरक्षण भविष्य की जरूरत है।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने शुद्ध पेयजल को अच्छे स्वास्थ्य का आधार बताते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। उपप्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह ने दूषित जल से होने वाले रोगों की जानकारी दी, जबकि इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने वृक्षारोपण को जल संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को भूगर्भ जल संरक्षण की शपथ दिलाई।