एसपी सिटी मानुष पारीक ने कैण्ट और सुभाषनगर थानों में लंबित विवेचनाओं पर कसा शिकंजा

बरेली । पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एसपी सिटी मानुष पारीक एक्शन मोड में नजर आते हुए थाना कैण्ट और थाना सुभाषनगर में आयोजित अर्दली रूम के दौरान उन्होंने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के साथ लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।
एसपी सिटी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विवेचनाओं का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन तथा प्रत्येक कार्रवाई को पूरी पारदर्शिता और विधिसम्मत तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विवेचक अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks