डेंगू-मलेरिया रोकने की मुहिम तेज, सीएमओ ने मौके पर दिए कड़े निर्देश

बरेली । विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आलमपुर जाफराबाद विकासखंड के संवेदनशील गांव भीमपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला का स्थलीय निरीक्षण कर अभियान की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान गांव में नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई संतोषजनक मिली, लेकिन जहां गंदगी दिखाई दी वहां एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए। मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित एंटीलार्वा छिड़काव और साप्ताहिक फॉगिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों को फुल बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, बुखार आने पर तुरंत जांच कराने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा का पूरा कोर्स लेने की अपील की।
इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, सहायक मलेरिया अधिकारी, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, सीएचओ, बीसीपीएम, आशा कार्यकर्त्रियां और अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks