
बरेली। बहेड़ी पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वन विभाग तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय राठौर को दबोचा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार के बल पर लोगों में डर पैदा कर अपराध करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।