
बरेली । पारंपरिक कारीगरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण योजना के तहत जिले में 11 अलग-अलग ट्रेडों के कारीगरों से आवेदन मांगे गए हैं।
टेलर, हलवाई, धोबी, बढ़ई, सोनार, बास्केटवियर, नाई, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री और लोहार कार्य से जुड़े इच्छुक लोग 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित लाभार्थियों को 10 दिनों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण पूरा होने पर निःशुल्क टूलकिट भी प्रदान की जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, वह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो तथा संबंधित पारंपरिक कार्य से जुड़ा हो। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बरेली से संपर्क किया जा सकता है।